Paragraph cleaner tool of NotebookLM

PREVIEW

Paragraph cleaner tool

यह ऐप पैराग्राफ को साफ करता है अर्थात अगर आपके पैराग्राफ में कोई अतिरिक्त चिन्ह मार्क या ऐसी चीज है जिनका आपको आवश्यकता नहीं है और बड़े पैराग्राफ में आप उसे बार-बार ढूंढ के एडिट नहीं कर सकते उसे हटा नहीं सकते इसलिए यह टूल बनाया गया है ताकि इसमें पूरा पैराग्राफ को इंपोर्ट किया जा सके और ऐप सिस्टम अपने आप उसे डिटेक्ट कर लेगा और उसे हटा दिया जाएगा और आपको एक साफ शुद्ध पैराग्राफ देगा जिसे आप पून: फिर कॉपी करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह ऐप विशेष रूप से गूगल नोटबुक एलएम के लिए बनाया गया है। गूगल का नोटबुक एलएम (NotebookLM)जब किसी डाटा का संशोधन करता है और जब कोई प्रतिक्रिया देता है, जैसे कि आपने कोई पीडीएफ फाइल अपलोड किया और उस विषय में आपने कुछ पूछा तो नोटबुक एलएम जो आपको प्रतिक्रिया देता है वह उस पीडीएफ फाइल या आपके द्वारा दी गई फाइल चाहे वह वेबसाइट हो इमेज हो वीडियो हो या टेक्स्ट हो आपको जब वह प्रतिक्रिया देता है, तब उसमें कुछ अतिरिक्त चिन्ह या संख्या होते हैं। जिसे आप बार-बार एडिट नहीं कर सकते क्योंकि उनकी संख्या अधिक होती है और आपको समय की कमी होती है और बार-बार एडिट करने के लिए अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमने यह टूल बनाया है यह आपको स्वच्छ और साफ पैराग्राफ प्राप्त करने में मदद करेगा हम इसे अपने शैक्षणिक वेबसाइट पर इसलिए उपलब्ध करा रहे हैं।  क्योंकि गूगल नोटबुक एलएम का प्रयोग शिक्षा के लिए भी किया जा सकता है। कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो पीडीएफ वह अपलोड करके उस विषय में पूछताछ करते हैं गूगल नोटबुक एलएम से और वह प्रतिक्रिया देता है। परंतु उसमें अतिरिक्त चिन्ह होते हैं और पैराग्राफ को स्वच्छ करके पढ़ना चाहते हैं कोई भी विद्यार्थी क्योंकि अतिरिक्त मार्क उन्हें देखने में अच्छा नहीं लगता। इसलिए वह उसे स्वच्छ करना चाहते हैं। इसीलिए हमने यह टूल बनाया है जिसके माध्यम से पैराग्राफ को कॉपी करके इसमें पेस्ट करके क्लीन करें बटन पर क्लिक करते ही स्वच्छ पैराग्राफ प्राप्त होता है। जिसे यूजर कहीं भी कॉपी करके पेस्ट करके रख सकता है और बाद में पढ़ सकता है। आपने क्या इस ऐप का इस्तेमाल किया है यदि नहीं किया है तो कृपया करके देखें और हमें प्रतिक्रिया दें कि यह आपकी सहायता करने में क्या भूमिका निभाई कमेंट करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BlogBuild Studio ⭐ /Advance Post Maker app 2026 अब पोस्ट बनाना हूआ आसान

App to convert question answer to HTML